Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»मुख्य समाचार»गग्गल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के 1446 प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करेगी सुक्खू सरकार
    मुख्य समाचार

    गग्गल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के 1446 प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करेगी सुक्खू सरकार

    MBM NewsBy MBM NewsMarch 23, 2023Updated:March 23, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 23 मार्च : कांगड़ा जिला के गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का मुद्दा वीरवार को विधानसभा में गूंजा।प्रश्नकाल के दौरान विधायक विपिन सिंह परमार, चैतन्य शर्मा, सुधीर शर्मा और पवन काजल के संयुक्त सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि इस एयरपोर्ट के विस्तार पर 10 हजार करोड़ रुपए खर्च आएगा और इसमें से दो हजार करोड़ रुपए भूमि-अधिग्रहण पर खर्च होगा। 

    उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से सरकार किसी भी गरीब का घर उजड़ने नहीं देगी, और विस्थापित होने वाले लोगों के लिए पुनर्वास के लिए पुनर्वास योजना लाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गग्गल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से 14 गांवों के 1446 परिवार विस्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि 10 गांवों के लोगों ने विस्तारीकरण के प्रस्ताव को सहमति दे दी है। शेष चार गांवों के अधिकांश लोगों ने भी सहमति जताई है। 

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट का विस्तार देश की सुरक्षा और पर्यटन की दृष्टि से जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर टेक्नो फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर कार्य चल रहा है, जबकि सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट सरकार को मिल गई है, जिस पर 10-11 अप्रैल को जन सुनवाई है। उन्होंने कहा कि सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी सामाजिक प्रभाव आकलन रिपोर्ट का विस्तृत करेगी और इसके बाद ही सरकार आगे बढ़ेगी। 

    विधायक विनोद कुमार और प्रकाश राणा द्वारा 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने की सरकारी की गारंटी को लेकर पूछे गए एक संयुक्त सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस द्वारा विधानसभा में दी गई 10 गारंटियां पांच सालों के लिए है, और सरकार इन्हें अगले चार सालों में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि बजट में इसकी एक झलक भी विपक्ष को नजर आएगी, यदि वह देखने की कोशिश करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा आरंभ की गई 125 यूनिट निशुल्क बिजली की योजना यथावत जारी है।

    इस योजना पर चालू वित्त वर्ष में 1044 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।  इनमें से 300 करोड़ रुपए की सब्सिडी मौजूदा सरकार ने अपने शासनकाल के सौ दिन के कार्यकाल में जारी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 60 यूनिट तक निशुल्क बिजली की योजना पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी, जबकि 60 से 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली की योजना पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरंभ की थी। उन्होंने विपक्ष को चुनौती दी कि यदि वह झूठ बोल रहे हैं तो विपक्ष उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का मामला ला सकते हैं। 

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleसराहां : दौरा कर लौटे PWD मंत्री ने ओच्छघाट-नारग मार्ग को स्वीकृत किए 4 करोड़…
    Next Article ऊना : DGP डिस्क अवार्ड से सम्मानित संजीव भाटिया ने संभाला ASP का पदभार

    Related Posts

    कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

    कांगड़ा 4 Mins Read

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read

    क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        

    कांगड़ा 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.