शिमला, 22 मार्च : नवभारत युवा संघ द्वारा भारतीय नववर्ष विक्रमी संवत 2080 हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित बालूगंज पुलिस स्टेशन में मिठाई बांटकर मनाया गया। इस मौके पर नवभारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा भी मौजूद रहे।

आपको बता दें नवभारत युवा संघ नाहन शहर के भावन शर्मा द्वारा वर्ष 2014 में एक युवाओं का संगठन बनाया गया। महज 12 वर्ष की आयु में शुरू किया गया यह संगठन आज देश के 13 राज्यों में कार्यरत है। भावन शर्मा ने देश व प्रदेश के सभी पुलिस के जवानों का हार्दिक आभार भी प्रकट किया कि वे दिन-रात देश की आंतरिक सुरक्षा व समाज की रक्षा में निरंतर कार्यरत रहते हैं।
एक और जहां शिमला में नव भारत युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भावन शर्मा की उपस्थिति में नव वर्ष का त्यौहार मनाया गया। वहीं दूसरी ओर नाहन में भी नवभारत युवा संघ नाहन शहर के अध्यक्ष आदित्य शर्मा की उपस्थिति में गुन्नू घाट व कच्चा टैंक पुलिस चौकी में पुलिस के जवानों के संग नव वर्ष का त्योहार मिठाई बांटकर मनाया गया।
नवभारत युवा संघ ने अन्य प्रदेशों में भी नववर्ष के कार्यक्रम का आयोजन किया उत्तर प्रदेश में यज्ञ का आयोजन किया गया, दिल्ली में भंडारे का आयोजन किया गया, महाराष्ट्र में रूप परिवर्तन अभियान शुरू किया गया, मध्य प्रदेश में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। बाकी प्रदेशों में भी नव वर्ष के शुभ अवसर पर नवभारत युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2080 के पर्व को मनाया।