शिमला, 22 मार्च : जुन्गा की दूरदराज पंचायत सतलाई में ग्राम संगठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता क्लस्टर स्तरीय समिति (सीएलएफ) की प्रधान गीता ठाकुर ने की। उन्होने बताया कि सतलाई पंचायत के आठ स्वयं सहायता समूहों को सीएलएफ के साथ जोड़ा गया, ताकि महिलाएं चार दिवारी के बाहर निकलकर अपना लघु स्वरोजगार आरंभ करके स्वाबलंबी बन सके।

गीता ठाकुर ने बताया कि सीएलएफ द्वारा महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया गया है। जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध वस्तुओं जैसे कोदरा, ओगला व जौ के आटा की गुणवता के बारे में लोगों को जानकारी देना व महिलाओं द्वारा स्वयं तैयार किया गया। आचार, चटनी, शहद तथा चीड़ की पत्तियों से तैयार की गई टोकरियां इत्यादि उत्पाद का मेलों इत्यादि में स्टाॅल लगाने के बारे में जानकारी दी गई है।
बैठक में कृषि सखी सुभद्रा, पशु सखी हिम्मती देवी, बैंक सखी मीरा और स्वास्थ्य सखी रीना देवी ने अपने अपने विषय बारे महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम संगठन की छः समितियां गठित की गई। बैठक में सतलाई ग्राम संगठन की प्रधान अंजना, उप प्रधान प्रभा शर्मा, सचिव सरोज, सलाहकार पदमा शर्मा, कोषाध्यक्ष किरण, सह सचिव सोमा देवी, कार्यकारी सदस्य गायत्री शर्मा सहित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने भाग लिया।