Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • नाहन से चूड़धार चोटी को पैदल नापने निकला युवाओं का कारवां, 14 की रात वापसी का लक्ष्य…
    • मंडी : अनिल की चंपा को नसीहत, मर्यादा में रहकर करें राजनीति
    • शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप
    • वेल्डिंग की दुकान से टकराया तेल से भरा टैंकर, टला हादसा 
    • सोलन : शूलिनी मेला में लघु वृतचित्र, लघु वीडियो, फोटो एलबम, टीज़र के लिए निविदाएं आमंत्रित
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Saturday, June 10
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»शिमला»हिमाचल विधानसभा में बजट पर चर्चा, नेता प्रतिपक्ष बोले…खोखला है बजट
    शिमला

    हिमाचल विधानसभा में बजट पर चर्चा, नेता प्रतिपक्ष बोले…खोखला है बजट

    MBM NewsBy MBM NewsMarch 21, 2023Updated:March 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 21 मार्च : हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्य के 2023-24 के बजट पर सोमवार को चर्चा शुरू हुई। प्रश्नकाल के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चर्चा शुरू करते हुए बजट को पूरी तरह खोखला करार दिया। उन्होंने कहा कि बजट भाषण बजट आंकड़ों से कतई मेल नहीं खाता है।

    सरकार ने इस बजट के माध्यम से लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के जनता को गुमराह करने के प्रयास और जनविरोधी निर्णयों का जमकर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में एक सौ रुपए में से महज 29 रुपए ही विकास के लिए बचे हैं। ऐसे में प्रदेश में विकास की गुंजाइश बहुत कम हो गई है, जो चिंता का विषय है। 

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    उन्होंने कहा कि सरकार ने विधायकों तक को नहीं बख्शा है, और उनकी विधायक क्षेत्र विकास निधि को बंद कर विधायकों को दुबला कर दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा सैकड़ों संस्थान बंद करने पर तंज कसते  हुए कहा कि अब स्थिति यह हो गई है कि प्रदेशभर में लोग बंद-बंद सुनते यह पूछने लगे हैं कि सरकार कब बंद होगी। 

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने बजट में 2.31 लाख महिलाओं को 1500 रुपए मासिक भत्ता देने की घोषणा कर प्रदेश की महिलाओं को ठगा है। उन्होंने कहा कि ये 1500 रुपए भत्ता उन महिलाओं को दिया जाएगा, जो पहले से ही 1000 और 1150 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन ले रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र के अनुसार 18 से 60 वर्ष तक आयु की सभी महिलाओं को यह भत्ता मिलना चाहिए था और इनकी संख्या लगभग 21 लाख है, जिसके लिए सरकार को कम से कम 3600 करोड़ रुपए की जरूरत होगी। 

    जयराम ठाकुर ने सरकार के ग्रीन हिमाचल के कांसेप्ट की सराहना की और कहा कि वास्तव में यह केंद्र सरकार की योजना है। प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री देश को हरित ऊर्जा देश बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, ताकि फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता कम की जा सके। उन्होंने प्रदेश सरकार पर एनपीएस कर्मचारियों को ठगने का आरोप लगाया। कहा कि कर्मचारी पुरानी शर्तों पर पेंशन मांग रहे हैं, जबकि सरकार अपना एसओपी बना रही है। कांग्रेस के राजेंद्र राणा और भाजपा के सुखराम चौधरी ने भी बजट चर्चा में हिस्सा लिया। 

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleहिमाचल की राजधानी में शराबी बेटे ने बोतल से वार कर की पिता की हत्या, दादी पर भी जानलेवा हमला
    Next Article कांगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, 24 वर्षीय सेना के जवान की मौत 

    Related Posts

    नाहन से चूड़धार चोटी को पैदल नापने निकला युवाओं का कारवां, 14 की रात वापसी का लक्ष्य…

    सिरमौर 2 Mins Read

    मंडी : अनिल की चंपा को नसीहत, मर्यादा में रहकर करें राजनीति

    मंडी 2 Mins Read

    शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

    क्राइम 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

    By MBM NewsJune 10, 2023
    क्राइम

    घर की तलाशी में अफीम व 69 हजार की नकदी बरामद, FIR

    By MBM NewsJune 10, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर : अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    By MBM NewsJune 9, 2023
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    मुख्य समाचार

    Rich Boy : दाढ़ी-मूंछ आने से पहले ही सिरमौरी बालक गेमिंग की जिद्द से बना करोड़पति

    June 9, 2023

    हिमाचल में नई E-Auction प्रणाली शुरू, VIP नंबर की बोली पर देने होंगे 30% एडवांस

    June 9, 2023

    Accident : भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हादसा, सेना के ट्रक की चपेट में आने से 21 साल के युवक की मौत   

    June 9, 2023

    9वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि सूद ने उतीर्ण की राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा

    June 9, 2023

    30 घंटे में 1026 KM का सफर, 1736 ₹ किराया…देश के सबसे लंबे रुट पर दौड़ी HRTC  

    June 8, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.