शिमला, 18 मार्च : हिमाचल एकता मंच द्वारा “बेटियां फाउंडेशन” (Betiya Foundation) के सहयोग से राज्य स्तरीय बेटियां स्माइल अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन शिमला में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद व भारतीय जनता पार्टी के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं को “बेटियां स्माइल अवार्ड” से पुरस्कृत किया गया, उनके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा गया।

कार्यक्रम में लेखन से अपनी विशेष पहचान बनाकर आगे बढ़ने वाली कसुम्पटी मंडल भाजपा की उपाध्यक्ष रचना झीना शर्मा को उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुरेश कश्यप के द्वारा प्रदान किया गया।
बता दें कि सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी को भी सराहा, राजनीति के क्षेत्र में कर्मठता के साथ आगे बढ़ते हुए रचना झीना शर्मा ने विशेष पहचान बनाई है। वह लगातार लेखन व सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न समस्याओं व सामाजिक कुरीतियों को ले करके अपनी बात रखती है।
रचना झीना शर्मा ने हिमाचल एकता मंच की टीम का उन्हें बेटियां स्माइली अवार्ड देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वास्तव में राजनीति, लेखन व विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूकता को लेकर किए जाने वाला काम अपनी आत्मिक संतुष्टि के लिए है, जिसे हम ईमानदारी से करते हैं।
उन्होंने कहा कि उस कार्य को सराहा जाए तो निश्चित रूप से प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए आगे बढ़े, यही कामना है।