ऊना, 10 मार्च : जिला मुख्यालय के लालसिंगी में रह रहे प्रवासी श्रमिकों के बच्चों ने शुक्रवार देर शाम कोई जहरीला फल निगल लिया। जिसके चलते बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को लगातार उल्टियां होते देख परिजन उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ले गए।

बताया जा रहा है कि बच्चों ने झटूरा नामक जहरीला फल खा लिया। जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। क्षेत्रीय अस्पताल लाए गए 11 बच्चों की उम्र 3 साल से 9 साल के बीच बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर शाम प्रवासी मजदूरों के 11 बच्चों ने कोई जहरीला फल खा लिया। जिसके कुछ देर बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। बिगड़ती हालत को देखते हुए परिजन बच्चों को लेकर तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे, जहां बच्चों का उपचार किया जा रहा है।
वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। एसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।