शिमला, 9 मार्च : राजकीय डिग्री काॅलेज चायल कोटी के छात्र केंद्रीय संघ द्वारा वीरवार को फाल्गुन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा एवं रेड रिबन क्लब द्वारा भाषण, प्रश्नोतरी, नारा लेखन, पोस्टर, कविता इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रियंका व रिशिना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन काॅलेज की छात्रा राखी ठाकुर ने बखूबी निभाया।

सड़क सुरक्षा पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में मुस्कान ठाकुर प्रथम और प्रतिभा दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार नारा लेखन प्रतियोगिता में हिमानी प्रथम व आशीष द्वितीय स्थान पर तथा पोस्टर प्रतियोगिता में रोशनी व प्रियंका क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही। जबकि रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में रिशिका ने प्रथम व हिमानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
रेड रिबन द्वारा एड्स पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शगुन ने प्रथम व मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता प्रतियोगिता में प्रतिभा ने प्रथम तथा महिला दिवस पर प्रस्तुत की गई कविता में राखी ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। काॅलेज के छात्रों ने लघु नाटिका प्रस्तुत करके सड़क सुरक्षा का संदेश दिया, जिसमें प्रमुख रूप से भाग लेने वाले छात्र आदर्श, दिनकर और रोहित, उत्तम स्वयं सेवक रविना, बाॅवी, सौरभ को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता काॅलेज की प्राचार्य डाॅ कमलेश ठाकुर ने की। उन्होने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जिससे विद्यार्थियों में आत्म विश्वास, परिश्रम, आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्षा आरजू शांडिल ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इससे पहले मुख्य अतिथि द्वारा कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई आर्ट गैलरी का अवलोकन किया । जिसका संचालन कालेज की छात्रा मुस्कान ठाकुर द्वारा बेहतरीन ढंग से किया गया। कॉलेज के डॉ अनुपम वर्मा, डाॅ सुभाष काप्टा, डाॅ कामिनी शांडिल, विशाल रांगटा, प्रशांत ठाकुर, डाॅ देवेन्द्र शर्मा, सुशील मेहता, हरिन्द्र सिंह, प्रेम शर्मा, नरेश शर्मा, यमुना दत्त शर्मा के अतिरिक्त प्रीतम ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर और देवेन्द्र ठाकुर मौजूद रहे।