ऊना, 2 मार्च : मैहतपुर स्थित एक निजी उद्योग में कार्यरत कामगार मशीन की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार निवासी बहड़ाला मैहतपुर स्थित एक निजी उद्योग में काम करता था। गत रात को दिनेश कुमार फैक्टरी में काम कर रहा था, तो इस दौरान एकाएक मशीन की चपेट में आ गया। जिससे दिनेश कुमार बुरी तरह से झुलस गया।
कामगारों द्वारा दिनेश कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया। जहां पर उसका उपचार जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।