कुल्लू, 26 फरवरी : जनपद के जछणी गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए के शावक को रेस्क्यू कर वन्यप्राणी विभाग को सौंपा है। घायल अवस्था में मिले तेंदुए के शावक को ग्रामीण सुरक्षित स्थान पर ले गए। इसके बाद वन विभाग को अवगत करवाया गया। विभाग के कर्मी शावक को वैटनरी अस्पताल में भर्ती करवाया।

ग्रामीणों के प्रयासों से तेंदुए के शावक का जीवन बच गया है।वन विभाग के आरओ जोगिंद्र ने बताया कि शावक का उपचार चल रहा है और वह स्वस्थ है।
कुल्लू की गाहर वन्य प्राणी रेंज जछणी के पास यह वाकया पेश आया। ग्रामीणों ने बताया कि यह शावक चल नहीं पा रहा था, शायद पिछली टांग घायल थी। वन्य प्राणी विभाग ने शावक को डॉक्टर की निगरानी में रखा है। ठीक होते ही वन्य प्राणी अभ्यारण में छोड़ा जाएगा।
वन्य प्राणी विभाग ने बताया कर्मियों के पहुंचने तक ग्रामीणों ने शावक को सुरक्षित रखा। अब इसका इलाज चल रहा है, पांच दिन तक इसे अस्पताल में ही रखा जाएगा।एक्सरे के बाद पता चलेगा कि कहां पर चोट लगी है। स्वस्थ होने पर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।