नाहन, 20 फरवरी : भाजपा मण्डल नाहन के पदाधिकारियों की एक विशिष्ठ बैठक नाहन में सम्पन्न हुई। बैठक में कांग्रेस की वर्तमान सरकार द्वारा व नव निर्वाचित विधायक द्वारा संस्थानों को बंद किए जाने का कडा विरोध किया गया।

नाहन विधानसभा क्षेत्र में डॉ. राजीव बिंदल के प्रयासों से खोले गए अनेक संस्थानों में से 13 संस्थानों को बंद कर दिया गया है जिसमें 3 पी.एच.सी. पंजाहल, त्रिलोकपुर व सैनवाला मुबारिकपुर, 1 सी.एच.सी. रामपुर भारापुर, 3 वेटनरी डिस्पेंसरी- क्यारी, नलका सम्भालका व देवका पुडला, 1 उप तहसील काला आम व पांच पटवार सर्कल विक्रमबाग, देवनी, सैनवाला-आमवाला, नागल सुकेती, पालियों, जोहडों शामिल है। 13 संस्थानों को बंद करने के विरोध में हस्ताक्षर अभियान जारी है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जनता के हक की आवाज को पुरे जोर से उठाया जाएगा। जब तक यह संस्थान जो जनता के हित में खोले गए दोबारा नहीं खुल जाते तब तक संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में जिला सिरमौर के जिला अध्यक्ष विनय नाहन मण्डल अध्यक्ष प्रताप जी व भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों ने भाग लिया।