कुल्लू, 19 फरवरी : जिला के वंश ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स में रजत पदक अपने नाम किया है। वंश जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर मनाली के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र है। वंश ठाकुर ने युवा मामले और खेल मंत्रालय के द्वारा गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर में आयोजित खेलो इंडिया विंटर गेम्स जायंट स्लैलम (स्नो बोर्ड) में रजत पदक जीता है।

शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया की वंश ठाकुर मनाली के पलचान गांव का रहने वाला है। रजत पदक जीत कर वंश ने केवल क्षेत्र बल्कि समूचे प्रदेश का नाम रोशन किया है।
प्रो ज्योति ने बताया की खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2023 को हाल ही में जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में लॉन्च किया गया था। इस वर्ष नौ विभिन्न खेलों में 1500 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा हिस्सा लिया गया था।
आयोजित खेलों में स्कीइंग, फिगर स्केटिंग, स्नोशू रनिंग, आइस स्टॉक स्पोर्ट्स, नॉर्डिक स्कीइंग, आइस हॉकी, स्पीड स्केटिंग, पर्वतारोहण, स्नो रग्बी आदि प्रतियोगिताएं थी। इसमें वंश ठाकुर ने स्नो बोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन किया और रजत पदक हासिल किया।