शिमला, 19 फरवरी : राजधानी में फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। शिमला शहर में फरवरी में तापमान ने पिछले 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 18 फरवरी 2023 को अधिकतम तापमान 23.2°C तक पहुंच गया है। 17 साल पहले 19 फरवरी 2006 में 22.6°C के मुकाबले ज्यादा है। इस बार बर्फबारी न होने से शिमला में दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखी जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में पिछले दो-तीन दिन से दिन और रात के तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। जिससे समय से पहले ही गर्मी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान में भी उछाल देखा गया है। न्यूनतम तापमान रविवार को 14.4 °C पहुंच गया है। 23 फरवरी 2015 के मुकाबले अब तक का सबसे ज्यादा है। जबकि सोलन जिला का अधिकतम तापमान 29.5°C पहुंच गया है। जबकि 26 फरवरी 2021 के दिन 28.5°C के मुकाबले ज्यादा है।
हिमाचल में गर्मी फरवरी माह में ही पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। बर्फबारी न होने से तापमान रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गए है।