क़ुल्लू, 19 फरवरी : अटल टनल रोहतांग के पास धुंधी में हिमस्खलन हुआ है। जिससे मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग में मनाली-केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर बाद यहां अचानक पहाड़ी से हिमस्खलन होने से सड़क पर भारी मात्रा में बर्फ का मलबा आ गया है। ऐसे में बर्फ होने से NH-003 मनाली केलांग आवाजाही के लिए बंद हो गया है। पुलिस ने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया है।
वहीं एसपी लाहौल स्पीति मानव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग आवाजाही के लिए बंद है। BRO ने मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया है। जैसे ही मार्ग बहाल होगा वाहनों की आवाजाही शुरू की जाएगी।