शिमला, 17 फरवरी : हिमाचल में कांग्रेस की सरकार 70 दिन में तीसरी बार कर्ज लेने जा रही है। जिसको लेकर अब सत्ता पक्ष एवं विपक्ष आमने-सामने आ गए है। विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर है, जिसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भाजपा नेताओं को सब्र रखने की राय दी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शांता कुमार सुलझे हुए नेता है। ऐसे में भाजपा को उनकी सलाह जरूर माननी चाहिए, और जहां तक बात विकास की गई है, तो खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद प्रदेश के विकास को रुकने नहीं दिया जाएगा।