शिमला, 15 फरवरी : रोहड़ू उपमण्डल के चिडग़ांव थाना क्षेत्र में एक रिहायशी मकान में आग लग गई। इस घटना में 12 साल के एक किशोर की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। इनमें 02 की हालत गंभीर है जिन्हे आईजीएमसी रैफर किया गया है। वहीं 03 अन्य का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक सदस्य पूरी तरह सुरक्षित है। मृतक किशोर की पहचान पवन के रूप में हुई है। आगजनी की ये घटना चिडग़ांव के टोडसा गांव में सोहल लाल के दो मंजिला गांव में पेश आया है।
MBM NEWS NETWORK की ख़बरों को सबसे पहले अपने WHATSAPP पाने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मकान लकड़ी का बना था। सोहन लाल के परिवार के सात सदस्यों के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। देर रात दूसरी मंजिल में अचानक आग भड़की और परिवार के सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई। 12 साल का किशोर आग से घिर गया और उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। आगजनी के इस भयावय हादसे की जद में आया ये परिवार खेती बाढ़ी करता है।
ये भी पढ़े : #Nahan : लर्नेट स्किल्स में दक्षता सुधार के कोर्स उपलब्ध, सऊदी अरब में निकली वैकेंसी…
डीएसपी रोहड़ू चमन ने अग्निकांड की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि 12 वर्षीय किशोर के शव को बरामद कर लिया गया है। आग से झुलसे दो लोगों को आइजीएमसी रेफर किया गया है। 03 का रोहड़ू अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया इसकी वजह शार्ट सर्किट लग रही है।