कुल्लू, 14 फरवरी :आनी उपमंडल से करीब 8 किलोमीटर दूर कंडूगाड़ में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन में 6 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिनमें से एक की हालात गम्भीर है। सभी घायलों को सीएचसी आनी लाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार उपमंडल से करीब 8 किलोमीटर दूर कंडूगाड़ में एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 6 लोग घायल हुए है, जिसमें से एक की नाजुक स्थिति को देखते हुए आनी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। घायलों की पहचान (29) यश पाल पुत्र टेक चंद, (7) ऐंजल पुत्री यश पाल, रवि पुत्र वेगा नंद (20), पविन्दर पुत्र मंगल चंद (27), (35) कुशाल पुत्र अमर चंद, (17) विकी पुत्र किशोरी लाल बगीचा, पोखरी और टिप्पर गांव के रूप में हुई है।
उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर राहत बचाव कार्य में जुट गई है।
वहीं, डीएसपी आनी रविंदर सिंह नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में 6 लोग घायल है, जिसमें से एक की नाजुक स्थिति को देखते हुए आनी अस्पताल से आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है।