जोगिंदर नगर/ लक्की शर्मा : उपमंडल जोगिंदर नगर में पुलिस ने नाके के दौरान व्यक्ति से 792 ग्राम चरस बरामद की है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने NH पर नाका लगाया था। इस दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। बड़ा ग्राम से बैजनाथ आ रही निजी बस को तलाशी के लिए रोका गया। बस में सवार कांगड़ा के व्यक्ति के बैग से 792 ग्राम चरस बरामद हुई।
आरोपी की पहचान वरुण कटोच, गांव अंद्राणा, तहसील आलमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने चरस सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ प्रीतम जरियाल ने मामले की पुष्टि की है।