शिमला, 13 फरवरी : भारतीय टीम की स्विंग क्वीन व हिमाचल की महिला क्रिकेटर रेणुका सिंह सफलता की एक और उड़ान भरी है।
13 फरवरी को हुए महिला आईपीएल के ऑक्शन (WPL Auction) में रेणुका सिंह को एक करोड़ 50 लाख लाख रुपए की बड़ी रकम मिली है। रेणुका सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया है। महिला आईपीएल में रेणुका सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पोशाक में नजर आएगी।

आपको बता दें कि रेणुका सिंह ने भारतीय टीम के लिए अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत WPL की सभी फ्रेंचाइजी उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी। ऑक्शन में शामिल हुई रेणुका सिंह ठाकुर ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रखा था। महिला आईपीएल के ऑप्शन ने बेटी रेणुका ठाकुर को पल भर में करोड़पति बना दिया।
ऐसा रहा अब तक का ऑक्शन
