ऊना, 13 फरवरी : जनपद से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां पुलिस बाइक चालक ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर व बाइक चालक जख्मी हुआ है। दोनों घायलों को ईलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसके स्वास्थ्य में सुधार है। वहीं पुलिस ने चालक पर लापरवाही से बाइक चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम विवेक निवासी कुठारबीत बाइक पर सवार होकर झलेड़ा से ऊना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पुलिस लाइन के समीप सड़क किनारे जा रहे मेहर निवासी झलेड़ा को टक्कर मार दी। हादसे में मेहर सिंह व बाइक चालक विवेक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया।
मामले को लेकर एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक विवेक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।