मंडी, 12 फरवरी : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे यातायात के लिए करीब 7 घंटे बाद बहाल हो गया है। बता दें कि दोपहर एक बजे एकाएक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर गया था। गनीमत यह रही कि कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं एमसी कंपनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल गौतम ने खतरे को पहले ही भांप लिया था। उस जगह पर कार्य में लगी मशीन पर कर्मचारियों को पहले ही हटा दिया गया था और ट्रैफिक को भी रोक दिया गया था। लेकिन दोनो तरफ मशीनें लगने सेहाईवे कोवाहनों के लिए करीब 7 घंटे बाद बहाल कर दिया गया।