बिलासपुर, 12 फरवरी : हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में सात दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। शिवरात्रि महोत्सव मंदिर न्यास और स्थानीय पुजारी वर्ग के संयुक्त सहयोग से करवाया जाता है। इस शिवरात्रि महोत्सव में शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया जाता है।

वहीं, शाम के समय भव्य भजन संध्या का आयोजन होता है। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु स्थानीय लोग भाग लेते हैं। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के मुख्य प्रतिनिधि पुजारी आनंद गोपाल, पुजारी चंडी शर्मा और पुजारी यमलेंद्र कुमार ने बताया कि यह शिवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति 19 फरवरी को पड़ेगी। उसी दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि इस शिवरात्रि महोत्सव में स्थानीय पुजारी वर्ग ने चंडी महायज्ञ और शिव जाप पूजा पाठ का आयोजन किया है।