मंडी, 11 फरवरी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के तहत मंडी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में घृतमंडल सिंगार की प्रथा लगातार जारी है। परंपरा के अनुसार शिवरात्रि यानी 18 फरवरी तक रोज नया श्रृंगार बाबा भूतनाथ जी का किया जा रहा है। शिवरात्रि पर्व के लिए बाबा भूतनाथ मंदिर को फुल और मालाओं के साथ भी सजाया जा रहा है।

इसी दौरान शनिवार को बाबा भूतनाथ मठ मंदिर में शिवलिंग पर त्रिपुरा के त्रिपुरा सुंदरी माता के बटुक भैरव के रूप में मंडी वासियों को दर्शन करवाए गए। बाबा भूतनाथ मंदिर मंडी के महंत देवानंद सरस्वती के अनुसार यह एक पुरातन काल का मंदिर है, जो त्रिपुरा में स्थित है। इसके इतिहास में भगवान शिव के भक्त ऋषि दधीचि ने सतयुग में अपने पुत्र का नाम शिव दर्शन रखा था, लेकिन भगवान शिव ने उसका एक नाम और रखा जो था। बटुक नाम भगवान शिव को अति प्रिय है। इसलिए भी बटुक को शिव भगवान का बाल रूप माना जाता है।
वही, इस त्रिपुरा के मंदिर की खासियत यह है की यह सायदार महादेव तत्काल रूप में भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। शिवरात्रि के दिन त्रिपुरा के इस मंदिर में भव्य आरती का आयोजन भी किया जाता है। जिनके दर्शन मंडी में बाबा भूतनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को कराए गए।