घुमारवीं, 10 फरवरी : उपमंडल की उप तहसील भराड़ी के दलोटे गांव के डॉक्टर अभिनव शर्मा की भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्ति हुई है। अभिनव शर्मा के पापा मनोहर लाल शर्मा लोक निर्माण विभाग घुमारवीं में सहायक अभियंता के पद पर सेवारत हैं। माता अंजू शर्मा सिविल अस्पताल घुमारवीं में वार्ड सिस्टर के पद पर सेवाएं दे रही है।

डॉ. अभिनव शर्मा को बचपन से ही भारतीय सेना में जाने का सपना था। ताया डॉक्टर राजकुमार शर्मा उद्यान एवं बागवानी विभाग से उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त है। उन्होंने भी अभिनव को काफी प्रेरित किया। डॉ. अभिनव शर्मा की पढ़ाई डीएवी मिनर्वा विद्यालय घुमारवीं से हुई है। उसके बाद एमबीबीएस की पढ़ाई डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन से की।
सेना में कमीशन प्राप्त करने से पहले डॉ. अभिनव शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वीं में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार के सभी सदस्यों को दिया है।