Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • नाहन : जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र मिलन समारोह में पुराने दोस्तों ने ताजा की यादें
    • नाहन से चूड़धार चोटी को पैदल नापने निकला युवाओं का कारवां, 14 की रात वापसी का लक्ष्य…
    • मंडी : अनिल की चंपा को नसीहत, मर्यादा में रहकर करें राजनीति
    • शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप
    • वेल्डिंग की दुकान से टकराया तेल से भरा टैंकर, टला हादसा 
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Saturday, June 10
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»दिल्ली»स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित होंगे पौंग व जंजहैली क्षेत्र : सुक्खू 
    दिल्ली

    स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित होंगे पौंग व जंजहैली क्षेत्र : सुक्खू 

    MBM NewsBy MBM NewsFebruary 10, 2023Updated:February 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    शिमला, 10 फरवरी : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गत देर सायं नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर रही है और इस क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नवीनतम पग उठाए जा रहे हैं।

      केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी से भेंट करते सीएम   

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अन्तर्गत कांगड़ा जिला के पौंग और मण्डी जिला के जंजैहली क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इसके लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय से अनुमोदित सलाहकारी संस्था शीघ्र ही अपनी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करेगी। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों को भी स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अगले चरण में शामिल करने का आग्रह किया।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। कांगड़ा जिला में जलाशय, धार्मिक स्थल, साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ विहंगम धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं से जुड़े पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। कांगड़ा जिला में पर्यटन अधोसंरचना का विकास कर इसे संपन्न वर्गों के पसंदीदा पर्यटन गंतव्य के रूप में भी उभारा जाएगा।

    उन्होंने कहा कि धौलाधार श्रृंखला में टेंट सिटी निर्मित करने के लिए प्रदेश सरकार एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर पर्यटन मंत्रालय को प्रस्तुत करेगी। राज्य सरकार इसके लिए उपयुक्त भूमि और सड़क सुविधा भी प्रदान करेगी। इस टेंट सिटी की क्षमता 200 से अधिक कमरों की होगी और इसमें उत्तम सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में प्रस्तावित सम्मेलन केन्द्र का निर्माण एशियन विकास बैंक परियोजना के अन्तर्गत किया जाएगा और यह भी पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में हेलीपोर्ट के निर्माण का निर्णय लिया है, ताकि हवाई सेवा के माध्यम से पर्यटन को विस्तृत स्तर पर प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा और इसकी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के अंतर्गत भी पर्यटन गंतव्य विकसित किए जाएंगे। प्रदेश में 25 ऐसे पर्यटन गंतव्यों को विकसित करने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए विभिन्न प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल को धरोहर विकास में शामिल करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि माता चिंतपूर्णी मंदिर को प्रसाद योजना के अंतर्गत विकसित किया जाएगा। इस योजना के तहत श्रद्धालुओं को सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त होंगी।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस वर्ष अप्रैल माह में नई दिल्ली में निवेशकों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने सुझाव दिया कि हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाओं, भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया एवं पर्यटन उद्यम स्थापित करने के लिए अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को सुगम बनाने संबंधी एक विस्तृत एवं व्यापक प्रेजेंटेशन तैयार की जाए ताकि इस क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश को आकर्षित किया जा सके।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को हिमाचली शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पर्यटन मंत्री को हिमाचल आने के लिए आमंत्रित भी किया।

    मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आर.एस. बाली, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, महाधिवक्ता अनूप रत्न, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती तथा मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Himachal News In Hindi Shimla News
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleक्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सोलन को मिला पहला विद्युत वाहन, 27 चार्जिंग स्टेशन…
    Next Article लाहौल-स्पीति, किनौर व कुल्लू की चोटियां बर्फ़बारी से गुलजार, 12 फरवरी से खिलेगी धूप 

    Related Posts

    नाहन : जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र मिलन समारोह में पुराने दोस्तों ने ताजा की यादें

    सिरमौर 2 Mins Read

    नाहन से चूड़धार चोटी को पैदल नापने निकला युवाओं का कारवां, 14 की रात वापसी का लक्ष्य…

    सिरमौर 2 Mins Read

    मंडी : अनिल की चंपा को नसीहत, मर्यादा में रहकर करें राजनीति

    मंडी 2 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    शिमला : मुंबई की नाबालिग पर्यटक युवती से दुष्कर्म, टैक्सी ड्राइवर पर आरोप

    By MBM NewsJune 10, 2023
    क्राइम

    घर की तलाशी में अफीम व 69 हजार की नकदी बरामद, FIR

    By MBM NewsJune 10, 2023
    क्राइम

    हमीरपुर : अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

    By MBM NewsJune 9, 2023
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    मुख्य समाचार

    Rich Boy : दाढ़ी-मूंछ आने से पहले ही सिरमौरी बालक गेमिंग की जिद्द से बना करोड़पति

    June 9, 2023

    हिमाचल में नई E-Auction प्रणाली शुरू, VIP नंबर की बोली पर देने होंगे 30% एडवांस

    June 9, 2023

    Accident : भरमौर-पठानकोट हाईवे पर हादसा, सेना के ट्रक की चपेट में आने से 21 साल के युवक की मौत   

    June 9, 2023

    9वीं कक्षा की छात्रा सृष्टि सूद ने उतीर्ण की राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति परीक्षा

    June 9, 2023

    30 घंटे में 1026 KM का सफर, 1736 ₹ किराया…देश के सबसे लंबे रुट पर दौड़ी HRTC  

    June 8, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.