Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सोलन को मिला पहला विद्युत वाहन, 27 चार्जिंग स्टेशन…
    सोलन

    क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सोलन को मिला पहला विद्युत वाहन, 27 चार्जिंग स्टेशन…

    अमरप्रीत सिंहBy अमरप्रीत सिंहFebruary 10, 2023Updated:February 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    सोलन, 10 फरवरी : प्रदेश सरकार द्वारा हरित ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण व ग्रीन मोबिलिटी अभियान के तहत विद्युत वाहन के उपयोग पर विशेष बल दिया जा रहा है। इस अभियान को बढ़ावा देने के लिए, हिमाचल सरकार ने परिवहन विभाग को पूर्ण रूप से विद्युत वाहन उपयोग करने वाला देश का प्रथम सरकारी विभाग बनाया है। 

    क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को मिला विद्युत वाहन

    इसी कड़ी में ज़िला सोलन के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भी एक विद्युत वाहन उपलब्ध करवाया गया है। ज़िला सोलन में विद्युत वाहन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 27 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिसके लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। 

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    ज़िला सोलन में शीघ्र-अतिशीघ्र चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए भूमि स्थानान्तरण का कार्य भी आरम्भ किया जा चुका है। अब तक कण्डाघाट और सोलन उप मण्डल में चार्जिंग स्टेशन के लिए चिन्ह्ति भूमि को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के नाम स्थानांतरण किया जा चुका है। अर्की उपमण्डल में 17 चिन्हित स्थानों पर एफ.सी.ए को कार्यवाही हेतु मामला भेजा गया है।  

    इसके अतिरिक्त, ज़िला सोलन में 73 अन्य स्थानों पर भी विद्युत वाहन की चार्जिंग के लिए सुविधा उपलग्ध की जाएगी जिसमें सरकारी कार्यालय स्वास्थ्य विभाग, विश्राम गृह, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, पेट्रोल पंप आदि शामिल होंगे।

    प्रदेश सरकार के पर्यावरण संरक्षण एवं इलैक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की पहल में ज़िला सोलन का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, ज़िला में विद्युत वाहन उपयोग करने वाला पहला कार्यालय है। प्रदेश सरकार की यह पहल, ज़िला सोलन में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया गया एक प्रभावी कदम है। सरकार द्वारा विद्युत वाहनों को बढ़ावा देने के लिए टोल टैक्स में छुट भी दी जा रही है। 

    क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को उपलब्ध करवाई गई विद्युत वाहन में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है और इसमें सुरक्षा के लिए एयर बैग भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, वाहन में फोग लैम्प, इलेक्ट्रिक हैंड ब्रेक इत्यादि की सुविधा भी उपलब्ध है।

    वाहन की अतिरिक्त जानकारी : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को दिए गए विद्युत वाहन नेक्सन ईवी मैक्स है। जिसमें 40.5 kWh  लिथियम-आयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है जो एक बार फुल चार्जिंग पर (मानक परीक्षण स्थितियों के तहत) 437 किमी की एआरएआई-प्रमाणित रेंज देता है। यह एक परमानेंट मैगनेट सिक्रोनस एसी मोटर को पावर देता है। जिसमें 142 बीएचपी और 250 एनएम का आउटपुट मिलता है। यह कार नौ सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। 

    नेक्सन ईवी मैक्स या तो 3.3 kW  चार्जर पर 7.2 kW AC  फास्ट चार्जर के साथ आता है। बाद वाला 6.5 घंटे में कार की बैटरी को फुल चार्ज कर सकता है। 50 kW DC  फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके कार को सिर्फ 56 मिनट में शून्य से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

    Himachal News In Hindi Solan news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Article#Kangra : युवाओं के पास रोजगार का सुनहरा मौका, 200 पदों के लिए साक्षात्कार
    Next Article स्वदेश दर्शन योजना के तहत विकसित होंगे पौंग व जंजहैली क्षेत्र : सुक्खू 

    Related Posts

    कृषि मंत्री ने किया 1.75 करोड़ की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

    कांगड़ा 4 Mins Read

    #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  

    ऊना 1 Min Read

    क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        

    कांगड़ा 1 Min Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.