ऊना, 05 फरवरी : थाना मैहतपुर के तहत एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से 33 वर्षीय राहगीर युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार शनि-रवि की मध्य रात्रि व्यक्ति पैदल जा रहा था। इसी दौरान चड़तगढ़ लमलैहड़ा के नजदीक अज्ञात गाड़ी चालक व्यक्ति को टक्कर मार मौके से फरार हो गया।

हादसे में घायल युवक को स्थानीय लोगों व 108 की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान राज कुमार(33) उर्फ गमगम, पुत्र ज्ञान चंद, निवासी चड़तगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।