नाहन, 2 फरवरी : पूर्व विधायक व भाजपा नेता डाॅ. राजीव बिंदल ने केंद्रीय बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बजट में युवाओं, महिलाओं, गरीबों, बुजुर्गों, बागवान, मजदूरों, किसानों व निम्न तबकों का ख्याल रखा गया है।

बिंदल ने कहा कि अमृतकाल का बजट देश के सर्वांगीण विकास की राह तयस करेगा। कोविड महामारी की विभिषिका के बावजूद भारत विश्व में आर्थिक सितारे के रूप में चमक रहा है। यूपीए सरकार के समय आर्थिक रूप से भारत 10वें स्थान पर था, मौजूदा में देश पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2023 में 7 प्रतिशत की इक्नोमिक ग्रोथ का लक्ष्य रखा गया है, जो विश्व में सर्वाधिक है।
उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को दिया जा रहा मुफ्त अनाज एक साल के लिए फिर बढ़ा दिया गया है। किसान सम्मान निधि योजना को 11.4 करोड़ के बजट के साथ सर्वोपरि रखा गया है। पशुधन व मत्स्य पालन के लिए 20 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट गरीब कल्याण का है। प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों के घर बनाने के लिए 2022 की तुलना में इस दफा 66 प्रतिशत अधिक इजाफा करके बजट को 79590 करोड़ तक पहुंचाया गया है।
हर घर नल देने के लिए बजट 70 हजार करोड़ रुपए कर दिया गया है। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-4 की शुरूआत में नए जमाने के कोर्सिज के साथ 47 लाख एप्रेंटिस अफसर स्किल इंडिया डिजिटल प्लेटफार्म में उपलब्ध करवाए जाएंगे। महिलाओं के उत्थान के लिए 80 लाख स्वयं सहायता समूह को विकसित करने हेतु रखे गए हैं। इसके अलावा हर प्रकार के शिल्पकारों के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।
बिंदल ने कहा कि बजट में किसी प्रकार का प्रत्यक्ष कर नहीं लगाया गया है। टैक्स की छूट सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है। कैपिटल इंवेस्टमेंट आउटलेय को बढ़ाकर 240 लाख क रोड़ किया गया है। एक्सपोर्ट ग्रोथ 12.5 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। इसके अलावा भारत के रक्षा बजट, सड़कों व हाईवेज, रेलवे विस्तार, ग्रामीण विकास के बजट में बढोतरी यह दर्शाती है कि प्रधानमंत्री व वित मंत्री समाज के हर वर्ग को सुदृढ़ करने के लिए कृत संकल्प है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, नाहन नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, डिप्टी मेयर अविनाश गुप्ता, भाजपा नेता मनीष तोमर व वयोवृद्ध भाजपा नेता ओमप्रकाश सैनी मौजूद रहे।