ऊना, 2 फरवरी : थाना अंब के तहत रिपोह मुचलियां में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान मछिंदर नाथ के रूप में हुई है। जिसे गंभीर हालत में पीजीआई रैफर किया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात मछिंदर नाथ ने अज्ञात कारण के चलते घर में पड़ा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस बात की भनक जब परिजनों को लगी तो उन्होंने उसे तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया।
थाना प्रभारी अंब आशीष पठानिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित के परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।