सुंदरनगर, 31 जनवरी : जिला की बल्ह पुलिस ने पैदल जा रहे युवक से 8.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद पुलिस थाना बल्ह के मुख्य आरक्षी रजत कुमार अन्य कर्मचारियों के साथ फोरलेन के समीप नागचला में मौजूद थे। इसी दौरान शक के आधार पर पैदल जा रहे युवक की तलाशी ली गई। युवक से 8.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपी की पहचान अनिल कुमार (25), निवासी रिवालसर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार करने में लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।