बिलासपुर, 28 जनवरी : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र व समाजसेवी हरीश नड्डा के विवाह के बाद पैतृक गांव विजयपुर स्थित नड्डा आवास पर आयोजित रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा व कांग्रेस दोनों ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।

वहीं रिसेप्शन पार्टी में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर , कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर सहित कईं भाजपा नेता व विधायक मौजूद रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दी।
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ यात्रा के जरिये लोगों को जोड़ने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के साथ हिमाचल की लगती 17 हजार बीघा जमीन के मसले पर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल से मुलाकात कर जल्द ही इस मसले पर कोई ठोस कदम उठाने पर चर्चा करने की बात कही है।
उधर, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश का हिस्सा जरूर है। इसे कानूनी मान्यता प्राप्त है। इसलिए पंजाब से अलग होने पर हिमाचल का हिस्सा चाहे वह संपति पर हो या पानी पर, प्रदेश मिलना चाहि। हर साल बीबीएमबी हिमाचल प्रदेश से एनओसी मांगता है।
मुकेश अग्निहोत्री ने पंजाब आम आदमी पार्टी के नेताओं की भी चुटकी ली। वहीं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के मंडी के दौरे के दौरान नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए 15 करोड़ रुपये दिए जाने पर उनका आभार भी जताया।