किन्नौर, 22 जनवरी : जिला के निचार में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां कार के खाई में गिरने से दो की मौत जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है।
जानकारी के अनुसार हादसा जिला के निचार एकलव्य स्कूल के पास शनिवार देर रात पेश आया। कार (HP 26-B 4000) भावानगर से निचार की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से दो की मौत व दो अन्य घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उन्हें महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल रैफर किया गया है।
वहीं मृतकों की पहचान अमर सिंह पुत्र रामकृष्ण गांव रोकचरंग व महावीर पुत्र सोहन लाल गांव रोकचरंग तहसील निचार के रूप में हुई है। घायलों की पहचान चालक जगदेव पुत्र गयाराम गांव पूजे तहसील निचार व चंद्र भगत पुत्र बिहारी लाल के रूप में हुई है। एसपी विवेक चहल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
उधर, घटना की जानकारी मिलते ही रिकांगपिओ दौरे पर बागवानी,राजस्व व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी अपना दौरा छोड़ घटनास्थल रवाना हुए व हादसे में घायल व मृतक परिवारों से मिले।