नाहन, 10 जनवरी : हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के नाहन डिपो द्वारा बुधवार से देहरादून-चंडीगढ़ बस (Dehradun-Chandigarh Bus) सेवा शुरू की जा रही है। ये बस एसी डीलक्स तो होगी, लेकिन इसका किराया वाॅल्वो से करीब 35 प्रतिशत सस्ता होगा। एक अरसा पहले देहरादून-शिमला सेवा भी शुरू की गई थी। ये रात्रि सेवा भी सफल रही।
निगम प्रबंधन की मानें तो एसी डीलक्स बस (deluxe bus) में सुविधाएं वाॅल्वो की तरह ही हैं, लेकिन किराए में मात्र 15 प्रतिशत ही बढ़ोतरी होगी। गौरतलब है कि वॉल्वो बस (volvo bus) में किराया तकरीबन 50 फीसदी अधिक रहता है। बताया गया कि नाहन डिपो को एसी डीलक्स 4 बसें मिली थी। इसमें एक बस को पांवटा साहिब-दिल्ली रूट (Paonta Sahib – Delhi Route) पर अप डाउन में चलाया गया है, जबकि दो बसें देहरादून-शिमला रूट (Dehradun-Shimla Route) पर चल रही हैं। एक बस रिजर्व में रखी गई थी, लेकिन अब निगम ने इसे देहरादून-चंडीगढ़ रूट पर चलाने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़े : मालगाड़ी पर लंबी सवारी कर हिमाचल आ रही HRTC बसें, ये है जुड़ी खास बातें…
बताते हैं कि इस रूट को चलाने में निगम प्रबंधन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पहला, उत्तराखंड से क्लीयरेंस चुनौतीपूर्ण थी। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन से भी वापसी का समय हासिल करना टेढ़ी खीर था। सुबह 9ः45 बजे देहरादून से रवानगी के बाद चंडीगढ़ से शाम 4 बजे देहरादून के लिए रवानगी होगी।
ऐसा नहीं है कि हिमाचल के बस स्टैंडों पर ही टाईमिंग को लेकर सरकारी व निजी बसों में टकराव होता है। ऐसी स्थिति इंटरस्टेट बस अड्डों पर भी होती है।
ये भी पढ़े : बेंगलुरु से शुरू हो चुका है HRTC की 95 नई बसों का सफर, हिमधारा सेवा…
उधर, नाहन शहर की विडंबना ये है कि सडकों के किनारे वाहनों के अतिक्रमण की वजह से वाॅल्वो व डीलक्स बसें बस स्टैंड पर नहीं आ पाती हैं। निगम के अन्य डिपुओं की डीलक्स व वाॅल्वो बसें भी चंडीगढ़ या देहरादून की तरफ रवाना हो जाती हैं। लिहाजा, ये डीलक्स बस (deluxe bus) सेवा भी नाहन बस स्टैंड पर नहीं आएगी।
अलबत्ता, प्रबंधन ने दोसड़का स्टाॅप पर यात्रियों को सुविधा देने के निर्देश अवश्य दिए हैं। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव बिष्ट ने एमबीएम न्यूज नेटवर्क से बातचीत में कहा कि बुधवार सुबह से ही ये बस सेवा शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि ये बस सेवा उत्तराखंड-हिमाचल व हरियाणा से गुजर कर यूटी चंडीगढ़ (Union Territory Chandigarh) में दाखिल होगी। यानि, तीन राज्यों के अलावा एक यूटी को भी फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़े : #HRTC : देहरादून से शिमला सस्ती रात्रि डीलक्स सेवा शुरू, 4 राज्यों की राजधानियां को जोड़ा
खास बात ये है कि हिमाचल के पांवटा साहिब व कालाअंब के अलावा उत्तराखंड के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्रों को भी कवर करेगी।
ये खास बात…
ये अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) बसें बेंगलुरु स्थित एसएमके बॉडी बिल्डर्स (SMK bodybuilders) द्वारा बनाई गई हैं। बसों में 2X3 सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में 52 सीटें है। इन बसों में किराया हिमगौरव (एसी डीलक्स) श्रेणी से कम है। ऐसा भी देश में पहली बार हुआ जब भारतीय रेलवे (Indian Railway) की मालगाड़ियों में HRTC की बसें पैसेंजर बनकर आई।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि उत्तर भारत में निगम की बसों की एक अलग पहचान है। देश के सबसे कठिन रूट दिल्ली से लेह पर बस चलाने का गौरव भी एचआरटीसी को ही हासिल है। इस समय निगम की बसे नॉर्थ इंडिया में तमाम राज्यों में सेवा प्रदान करती है।