नाहन, 04 जनवरी : मंडी (Mandi ) में आयोजित 30वें राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता (Children’s Science Congress Competition) में नाहन के एवीएन स्कूल (AVN School) ने अपना परचम लहराया है। स्कूल की होनहार छात्रा जसमीत व एनम खान ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर न केवल विद्यालय का बल्कि समूचे जिला का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के चन्दोला ने छात्राओं को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह विद्यालय के लिए गौरव की बात है कि दोनों छात्राएं अब राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल (Himachal Pradesh) का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रधानाचार्य के.के चन्दोला ने बताया कि विद्यालय की अध्यापिका सुनिता कांत व आशा देवी की कड़ी मेहनत व मार्गदर्शन से ही यह सफल हो पाया है।
इन्होंने गाइड अध्यापिका के रुप में दोनों छात्राओं का निर्देशन किया। उन्होंने इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए दोनों छात्राओं व उनके गाइड अध्यापिकाओं सहित सभी अध्यापकों व तमाम विद्यार्थियों को बधाई दी है।