शिमला, 30 दिसंबर : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आरडी धीमान हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सूचना आयुक्त होंगे। शुक्रवार शाम शासन ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। यह पद बीते कई महीनों से खाली चल रहा था।
बता दें कि आरडी धीमान वर्तमान में राज्य के मुख्य सचिव हैं और 31 दिसंबर 2022 को रिटायर्ड हो रहे हैं।
तीन दिन पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बीच हुई बैठक में आरडी धीमान को मुख्य सूचना आयुक्त लगाने पर सहमति बनी थी।
पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त नरेंद्र चौहान का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इसी साल जून माह से राज्य में मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली पड़ा है।