नाहन, 30 दिसंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन की खबर से देश शोक में डूब गया है। वह 100 साल की थीं। उन्होंने शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस लीं।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश के संयोजक अभिषेक चौधरी ने भी पीएम मोदी की माता के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने समस्त भाजपा ओबीसी मोर्चा व भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं की और से शोक प्रकट किया है।