सोलन, 29 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब बैंकों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी बदलने भी शुरू हो गए हैं। सोलन में वीरवार को दी बघाट अर्बन को आपरेटिव बैंक के बोर्ड का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से अरुण शर्मा को अध्यक्ष तो किरण किशोर को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं, बघाट बैंक में कांग्रेस सरकार ने कांग्रेस समर्थित दो नॉमिनेट पार्षद को स्थान दिया है, जिसमें मन हरदीप सिंह और गगन चौहान नॉमिनेट किए गए हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह उसे बखूबी पूरा करेंगे व जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि बैंक के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्राहको व बैंक को बेहतर सेवाएं प्रदान कर सके।