शिमला, 25 दिसंबर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जेओए आईटी पेपर लीक मामला आज हिमाचल की जनता के समक्ष आया है, यह पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में कांग्रेस की यह भ्रष्ट सरकार अपने आप को बचाने का प्रयास भी करेगी।
पेपर लीक मामले के ऊपर कार्रवाई कर सरकार वाहवाही लूटने का प्रयास भी करेगी परंतु हिमाचल प्रदेश की जनता सब जानती है कि भ्रष्टाचार की जननी कौन है।
पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा एक एसआईटी का गठन भी किया जाना चाहिए। यह जांच उच्चतम एजेंसियों को संपन्न चाहिए। हिमाचल प्रदेश में यह परीक्षा रविवार को होने जा रही थी। इसके 476 केंद्रों का चयन भी हो चुका था। इसके अंदर ढाई लाख से ज्यादा युवा पेपर देने जा रहे थे। इस प्रकार की घटनाएं हिमाचल प्रदेश को शर्मसार करती है।