शिमला, 23 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पूर्व भाजपा शासन के आखिरी महीनों में खुले नए संस्थानों एवं दफ्तरों को बंद करने का सिलसिला नहीं थम रहा है।
इसी कड़ी में राज्य की सुखविंदर सिंह सूक्खु सरकार ने कांगड़ा जिला के रक्कड़ और कोटला बिहार में खुले एसडीएम दफ्तरों को बंद कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को डिनोटिफिकेशन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसी साल मई माह में कांगड़ा प्रवास के दौरान जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के रक्कड़ व कोटला बिहार में एसडीएम दफ्तर खोलने की घोषणा की थी। इसके बाद 27 सितम्बर 2022 को इन दफ्तरों को खोलने की नोटिफिकेशन की गई थी।