शिमला, 22 दिसंबर : हिमाचल में मंत्रिमंडल के गठन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पुख्ता सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अब हलचल तेज हो गई है।
ऐसा बताया जा रहा है कि 24 दिसंबर को सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्री शपथ ले सकते है। फिलहाल सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में है। कुछ दिनों पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। लिहाजा, अभी वह दिल्ली के हिमाचल भवन में क्वारंटाइन है।
जानकारी यह भी है कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूसरी कोविड-19 रिपोर्ट आज आनी है। यदि रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को वापिस शिमला लौट सकते है। इसके बाद मंत्रिमंडल के गठन को लेकर कदम उठाए जाएंगे।
एक अन्य जानकारी के मुताबिक 25 से 31 दिसंबर तक हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राजधानी में उपलब्ध नहीं होंगे। लिहाजा, कांग्रेस सरकार की कोशिश रहेगी कि इससे पहले मंत्रियों की शपथ करवाई जाए। फिलहाल, देखना यह भी होगा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू की रिपोर्ट नेगेटिव आती है या नहीं।