शिमला, 20 दिसंबर : कांग्रेस ने सरकार बनने के दस दिन के भीतर ओपीएस बहाल करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया हैं। कांग्रेस के वादों को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हैं, जिस पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें संयम रखने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने चुनावों में जो 10 गारंटी दी है, उन्हें जल्द चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
दिल्ली से लौटने के बाद शिमला में कांग्रेस महासचिव और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह हमेशा टू-वे कम्युनिकेशन में विश्वास रखते है। जिसकी शुरुआत सीएम सुक्खू ने कर दी है। उन्होंने बताया कि जो विश्वास जनता ने कांग्रेस पर जताया है,उसके लिए सरकार और प्रशासन तैयार है। कांग्रेस वादे पूरे करेंगी। सरकार मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा भी पूरा होगा। हर महिला को 1500 रुपये, 680 करोड़ का आर्थिक पैकेज युवाओं के लिए आश्वासन दिया है कि 10 गारंटियों को पूरा किया जाएगा।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने संगठन और सरकार को तालमेल से काम करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि महायुद्ध तो 2024 के लोकसभा का चुनाव हैं। सरकार रिसोर्सेज को जनरेट कर आय के साधनों को मजबूत करने का काम करेंगी। केंद्र सरकार के साथ मिलकर कार्य करना होगा। पीएम मोदी ने कहा था कि हिमाचल मेरा दूसरा घर है लिहाजा उम्मीद है कि वो रिश्ते को बरकरार रखेंगे।
उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व से बड़ा दिल दिखाने का आग्रह किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा दिवंगत अटल जी ने कहा था कि भले ही पार्टी अलग है, लेकिन वीरभद्र मेरे मित्र है। ऐसा ही रिश्ता केंद्र और राज्य का होना चाहिए। पार्टी के साथ विचारों की लड़ाई है जो आगे भी रहेगी। लेकिन हिमाचल का जो अधिकार है, उसे केन्द्र सरकार छीन नहीं सकती हैं।
5 साल सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश के विकास में सहयोग रहेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जो वादे किए हैं पूरे किए जाएंगे। फ़िलहाल मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है।
एक सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि भगवंत मान अपना राज्य संभाले हमारी चिंता न करें। उनसे सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं। जयराम ठाकुर कहते थे विक्रमादित्य सिंह जल्दी में है अब तक तो पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास भी नहीं छोड़ा। इतनी जल्दी टिका टिप्पणी न करें, थोड़ा संयम रखें।
पत्नी के द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के मामले में कहा कि धुएं को आग की जरूरत होती है, वह जानते हैं कि कौन इस षड्यंत्र के पीछे है? होली लॉज पर मां भीमाकाली का आशीर्वाद है। जनता ने उन्हें जो मैनडेट दिया है,वो जाहिर करता है कि जनता उनके साथ है। चुनाव के समय ही इस मुद्दे को क्यों उछाला गया, राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है, इसके पीछे कौन-कौन है जल्द इसका भी खुलासा किया जाएगा।