क़ुल्लू, 17 दिसंबर : हिमाचल में सुशासन वाली सरकार सत्ता पर काबिज है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री के छात्र जीवन के साथी रहे।
बंजार कांग्रेस के युवा नेता थरवन पालसरा ने खुशी प्रकट करते हुए कहा कि बड़े भाई सुखविंदर सुक्खू ने राजनीति में लंबा संघर्ष किया है। नब्बे के दशक से कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई से अपना कैरियर शुरू करते हुए उनके नेतृत्व में छात्र हितों के लिए कई धरने प्रदर्शन एवं आंदोलन किए।
थरवन पालसरा ने सुखविंदर सुक्खू के साथ कॉलेज में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि हमने भी सुक्खू भाई से राजनीति के गुण एवं अनुशासन सीखे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की भौगोलिक, सांस्कृतिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक परिदृश्य पर पूरे वाकिफ हैं। युवा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री विकास के मामले में प्रदेश को बुलंदियों पर ले जाएंगे व ठप पड़े विकास कार्यों में प्रगति करेंगे।
उल्लेखनीय है कि बंजार के युवा कांग्रेस नेता थरवन पालसरा कॉलेज के दिनों में मुख्यमंत्री के खासमखास रहे हैं। सुखविंदर सुक्खू 90 के दशक में एनएसयूआई के अध्यक्ष थे। उस दौरान कुल्लू कॉलेज में रामसिंह मियां व थरवन पालसरा छात्र नेता हुआ करते थे।
युवा नेता ने कहा कि सुखविंदर सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने से कई उम्मीदें जगी है। छात्र जीवन में मुख्यमंत्री के संघर्ष के साथी रहे। युवा नेता थरवन पालसरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे 5 वर्ष सुशासन वाली सरकार चलाएंगे, और बदले की भावना से राजनीति नहीं करेंगे।