शिमला, 8 दिसंबर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के शिलाई व रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पोस्टल बैलेट हार-जीत का फैसला करने की स्थिति में आ गए हैं। ईवीएम की मतगणना में भाजपा के बलदेव तोमर को 31019 वोट पड़े हैं, जबकि कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान को 31,430 मत मिले हैं।
कांग्रेस को 411 मतों की बढ़त है। मतपत्रों की मतगणना जारी है। करीब 1610 मतपत्रों में हार-जीत का अंतिम फैसला होगा।
उधर, रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम की गणना में कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार को 22,811 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि भाजपा के नारायण सिंह को 21,781 मत पड़े हैं। इस सीट पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगमोहन सिंह ने भी कांग्रेस-भाजपा का खेल बिगाड़ा है। जगमोहन सिंह को 1722 वोट पड़े हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में भी पोस्टल बैलेट की मतगणना जारी है।
एक जानकारी के मुताबिक इस हलके में भी 1600 से अधिक पोस्टल बैलेट हैं।