शिमला, 24 नवंबर : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी घबरा गई हैं। हर वर्ग इस यात्रा से जुड़ रहा हैं। राहुलगांधी इसके बाद नए रुप में सामनेआएंगे । यह बात शिमला में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहीं।
कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा आज मध्यप्रदेश पहुंची गयी है । भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा हैं। जिसे देख केंद्र की भाजपा सरकार आतंकित है। यात्रा साम्प्रदायिक भाईचारे को सुदृढ़ करते हुए, य़ह यात्रा देश को जोड़ रहीं है।
राठौर ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ऐतिहासिक थी और अभी जो विधानसभा चुनाव हुए उसमें जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाएगी। बीजेपी चुनावों में अलोकतान्त्रिक तरीके से सरकार बनाने का प्रयास करती हैं। लेकिन हिमाचल में ऐसा नहीं होगा। कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। हिमाचल में बीजेपी का मिशन लॉट्स फेल होगा।