मंडी, 23 नवंबर : हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता व पूर्व में रहे कांग्रेस के मंत्री ठाकुर कौल सिंह का 77वां जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मंडी स्थित रघुनाथ पधर आदर्श नशा निवारण व पुनर्वास केंद्र व कुष्ठ रोगी, बच्चों के साथ मनाया गया।
इस मौके पर सदर कांग्रेस प्रभारी व प्रदेश सचिव योगेश सैनी तथा कौल सिंह ठाकुर की बेटी चम्पा ठाकुर, सदर ब्लाक के अध्यक्ष योगेश पटयाल व उनके सहयोगी भी शामिल रहे। इस अवसर पर उन्होंने कुष्ठ रोगियों और बच्चों को फल-मिठाई बांटी।
कौल सिंह ठाकुर की दीर्घायु और उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई। कौल सिंह ठाकुर की बेटी चम्पा ठाकुर ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका आने वाला भविष्य उज्जवल हो। उनकी दीर्घायु हो और कांग्रेस पार्टी पर उनका आर्शीवाद बना रहे। पार्टी उनके आशीर्वाद से और भी ज्यादा मजबूत हो। पार्टी को आस है कि उनकी वरिष्ठता और उनके जैसा मजबूत नेता कांग्रेस को आगे ले जाए।
सदर कांग्रेस प्रभारी एवं प्रदेश सचिव योगेश सैनी ने कौल सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर उनको बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर के जन्मदिवस पर सदर कांग्रेस के अध्यक्ष, पदाधिकारी बच्चों व कुष्ठ रोगियों को मिठाई व फल बांटे।
कौल सिंह ठाकुर के जन्मदिन की खुशियों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने कौल सिंह ठाकुर की लम्बी आयु,अच्छे स्वास्थ्य व बेहतर राजनीतिक भविष्य की कामना की।