शिमला, 22 नवंबर : दिल्ली में हुईं श्रद्धा की निर्मम हत्या को लेकर देश के लोगों में खासा रोष है। राजधानी शिमला के लोगों ने भी मंगलवार को पैदल मार्च निकालकर श्रद्धा के लिए इंसाफ की गुहार लगाई। साथ ही लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग की। हाई कोर्ट हिमाचल प्रदेश के अधिवक्ताओं के साथ शिमला के स्थानीय लोगों ने भी इस मार्च में हिस्सा लिया।
हाई कोर्ट हिमाचल के अतिरिक्त महाधिवक्ता भारत भूषण ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग हिन्दू बेटियों को अपने झूठे प्यार के झांसे में फसा रहें है। उसके बाद इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। इस तरह की घटनाओं पर सीधे दोषी को फांसी की सजा होनी चाहिए।
मुस्लिम युवक नाम बदल कर हिंदू युवतियों से शादी कर रहे हैं और बाद में युवती को धर्म बदलने के लिए विवश किया जा रहा है। लिव इन रिलेशनशिप कानून की मान्यता को भी रद्द किया जाए।