कांगड़ा/आशीष शर्मा : पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा की टीम ने बीती रात महिला के घर से 8.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। देर रात पुलिस टीम धमोता में गश्त पर थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि इस गांव में एक महिला अपने ही घर में चिट्टे का कारोबार कर रही है।
सूचना के बाद पुलिस की टीम ने घर में दबिश दी। मिलवां पंचायत के प्रधान व उपप्रधान की मौजूदगी में घर में सर्च अभियान चलाया गया। सर्च के दौरान महिला के घर से 8.17 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी महिला की पहचान शिमला देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने नशे की खेप सहित महिला को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला व उसका परिवार नशे की तस्करी में संलिप्त है। आरोपी महिला व पति के खिलाफ नशे की तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है। SP नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।