शिमला, 18 नवंबर: भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करने के लिए भाजपा नेत्री विजय ज्योति सेन ने शुक्रवार को अपने राजमहल में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। जिसमें कसुम्पटी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, पूर्व मंत्री रूप दास कश्यप सहित करीब 300 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
भाजपा प्रत्याशी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि चुनावी थकान को उतारने के लिए राजमाता विजय ज्योति सेन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष धाम का आयोजन किया गया था। बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन रात पार्टी के लिए कार्य किया है जिसके लिए वह आभार व्यक्त करते हैं और कर्ताकताओं की मेहनत रंग लाएगी।
बता दें कि प्रीतिभोज के बहाने विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत पर भी मंथन किया गया। कसुंपटी में इस बार कमल का फूल खिलने के लिए भाजपा पदाधिकारी आश्वस्त है। गौर रहे कि बीते 20 वर्षों से कसुंपटी में कांग्रेस का वर्चस्व कायम है। देखने वाली बात है कि इस मर्तबा कसुंपटी भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आएगी अथवा अनिरुद्ध सिंह ही जीत की हैट्रिक लगाएंगे।
कुसुम्पटी क्षेत्र के कुल 66824 मतदाताओं में से केवल 45634 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया अर्थात 68.28 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। ये बीते विधानसभा की तुलना में करीब एक प्रतिशत अधिक है।