धर्मशाला/ आशीष शर्मा : जिला मुख्यालयके मैक्लोडगंज के गुना माता ट्रेक की ट्रेकिंग पर निकले अमेरिका के पर्यटक का शव बरामद हो गया है।टूरिस्ट मैक्समिलियन लोरेंज का शव आठ दिन बाद बरामद हुआ है।
जानकारी के अनुसार शव खाई में झाड़ियों में फंसा हुआ था। बचाव दल अभियान को शव मौसम साफ होने के बाद नजर आया। बताया जा रहा है कि ट्रैकिंग का रास्ता भटकने पर पर्यटक खाई में गिर गया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
बता दें कि अमेरिका का रहने वाला मैक्समिलियन लोरेंज नड्डी गांव के आरा कैंप में पिछले 15 दिनों से ठहरा हुआ था। 7 नवंबर को फुल मून के दिन ध्यान साधना के लिए वह गुना माता ट्रैक पर गया था। उसने 8 नवंबर को भेजे संदेश में लिखा कि वह रास्ता भटक गया है। इसके पश्चात आरा कैंप के प्रबंधक ने मैक्समिलियन लोरेंज के लापता होने की सूचना मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में दी।
अमेरिकन के लापता होने की सूचना मिलते ही कांगड़ा पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गए है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना कर दी गई है।