हमीरपुर, 09 नवंबर : प्रदेश में गुरुवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में सियासी दलों के पास अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए सिर्फ 2 दिन का वक्त है। ऐसे में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी ने चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में पीएम मोदी की रैलियों के रूप में अपना मास्टरस्ट्रोक चला दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को बीजेपी पर भरोसा है, और सूबे में दोबारा बीजेपी की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ता के तौर पर कई बार यहां आया हूं। सुजानपुर ने चौगान से मोदी ने अणु में स्थित “पंडिता दी हट्टी” के बेसन का भी जिक्र करते हुए कहा कि जब वह भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में हमीरपुर आए थे तो वहां की बेसन की बर्फी चखने को मौका कभी नहीं छोडते थे। उन्होंने कहा कि आज भी वहीं की बर्फी का स्वाद ताजा है।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस विकास में रोड़ा अटकाती है। “चलदे घराटा मंज कांग्रेस रोड़ा” अटकाने का काम करती है। कांग्रेस स्वभाव से विकास की दुश्मन है। भाजपा हिमाचल को विकास की ऊंचाइयों पर ले जायेगी। कांग्रेस ने हिमाचल के साथ छल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘आज हिमाचल विकास के जिस अहम पड़ाव पर है। वहां उसे एक स्थिर और मजबूत सरकार की जरूरत है। जब हिमाचल में स्थिर सरकार होगी तब उसके पास डबल इंजन की ताकत होगी। तो वो पुरानी चुनौतियों को भी दूर करेगा और नई ऊंचाई भी उतनी तेजी से प्राप्त करेगा। ये काम सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस कभी हिमाचल को स्थिर सरकार नहीं दे सकती है। कांग्रेस अस्थिरता की गारंटी है। कांग्रेस भ्रष्टाचार और घोटाले की गारंटी है। कांग्रेस विकास कार्यों को रोकने की गारंटी है।‘
प्रधानमंत्री मोदी ने सुजानपुर चौगान में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमीरपुर से ज्यादातर घरों से फौजी है। जो कि भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि आज उन्हें सुजानपुर में उपस्थित वीर जवानों के साथ नमस्ते करने का मौका मिला। वीर संतानों को जन्म देने वाली मांओं का कर्ज कोई नहीं चुका सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धूमल के साथ कारगिल जाने को याद किया। हमीरपुर क्षेत्र में फौजी परिवारों का बाहुल्य है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में सेना के पास बॉर्डर पर बर्फ में चलने को जूते नहीं होते थे। कांग्रेस ने चालीस साल फौजियों को धोखा दिया। भाजपा सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू किया। सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस सवाल उठाती है। सैनिक स्कूलों में अब बेटियों को दाखिला भाजपा सरकार ने शुरू किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सुजानपुर चौगान में कहा कि भाजपा ने नारियों के लिए अलग से संकल्प पत्र जारी किया है। भाजपा महिलाओं को हर क्षेत्र में प्राथमिकता दे रही है।
कोरोना के वक्त भाजपा सरकार ने मुफ्त राशन दिया। हिमाचल रोल मॉडल के रूप में विकसित हो सकता है। पिछले पांच साल में हमने हिमाचल को रोल मॉडल के रूप में विकसित करने का प्रयास किया। आने वाले पांच साल में हिमाचल को विकसित कर रोल मॉडल बनाएंगे। मोदी ने हिमाचल को दिए बड़े संस्थानों, बल्क ड्रग पार्क, फोरलेन, बंदे भारत ट्रेन , एम्स इत्यादि का विस्तृत वर्णन किया। कांग्रेस को विकास पसंद नहीं।