शिमला, 08 नवंबर : हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। प्रदेश की ठंडी फिज़ाओ में सियासत पूरी तरह गरमाई हुई है। क्योंकि टक्कर भाजपा एवं कांग्रेस के बीच है, इसलिए दोनों मुख्य दलों के नेता भी एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं। शिमला में मंगलवार को भाजपा की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने मोर्चा संभाला और कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला बोला।
कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की देश भर में जो हालत छिपी नहीं है। राहुल गांधी हिमाचल में प्रचार के लिए नहीं आ रहे हैं। उनको हार का डर है या फ़िर हिमाचल को वह तवज्जो नही देते है। आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण के कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के विचार को लेकर आगे बढ़ रही है।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार अपने काम के दम पर रिवाज़ बदलेगी व फिर से भाजपा सत्ता में आएगी। बीजेपी महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र लेकर आई है। यह देश में पहली बार हुआ है। खड़गे का पहला चुनाव प्रचार है, इसलिए जनता ही बोलेगी भाजपा नहीं।